आगरालीक्स आगरा में पर्यटकों को काटने की घटनाएं बढ़ने के बाद नगर निगम ने बंदर पकड़ना शुरू कर दिया है, पहले ही दिन 25 बंदर पकड़े गए। पूरे शहर में बंदरों का आतंक।
ताजमहल देखने आ रहे पर्यटकों को बंदरों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम को कई बार पत्र लिखे गए, इसके बाद नगर निगम ने बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया है।
25 बंदर पकड़े गए, चिन्हित वन क्षेत्र में छोड़े जाएंगे बंदर
नगर निगम की टीम ने दशहरा घाट पर बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया, पहले ही दिन 25 बंदर पकड़े गए हैं। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार के अनुसार, बंदरों को वन विभाग द्वारा चिन्हित किए गए वन क्षेत्रों में छोड़ा जाएगा। टीम बढ़ने पर शहर के अन्य क्षेत्रों से भी बंदर पकड़े जाएंगे।