आगरालीक्स…आगरा में फिर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर. 3 बीघा और 6 बीघा में बनाई जा रही दो कॉलोनियों को किया ध्वस्त…
आगरा में एडीए द्वारा लगातार अवैध निर्माणों पर एक्शन लिया जा रहा है और बुल्डोजर से अवैध निर्माणों, कॉलोनियों आदि को ध्वस्त किया जा रहा है. सोमवार को भी एडीए ने दो अवैध रूप से बन रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया. लोहामंडी वार्ड के मौजा सुनारी में 3 बीघा में बन रही कॉलोनी ध्वस्त की तो वहीं महुआखेड़ा में भी छह बीघा भूमि पर रोड बनाकर की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया.

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के दिशा निर्देशन में यह कार्रवाई की गई. लोहामंडी वार्ड के मौजा सुनारी में 3 बीघे में अनाधिकृत तौर पर कॉलोनी बनाई जा रही थी. निर्माणकर्ता प्लॉटिंग की तैयारी कर रहा था। नोटिस देने के बाद भी निर्माणकर्ता प्रपत्र नही दिखा सका जिसके बाद बुलडोजर से इसे ध्वस्त किया गया. वहीं एडीए ने महुआखेड़ा में विकसित की जा रही अवैध कालोनी को भी ध्वस्त किया है. छह बीघा भूमि में रोड निर्माण कर की जा रही थी प्लाटिंग। सुखराज सिंह, कमल सोलंकी, त्रिमोहन द्वारा कालोनी बनाई जा रही थी।\