आगरालीक्स…आगरा की यमुना में टाइटैनिक जैसा सीन. जहाज की जगह थी बुर्जी और उस पर सवार थे बुर्जी के मालिक…5 किमी. दूर तक बह गए….
आगरा में यमुना इस समय उफान पर है और बहाव इतना अधिक है कि लोगों को यमुना के किनारे भी नहीं जाने दिया जा रहा है. इधर यमुना धीरे—धीरे अपना दायरा बढ़ा रही है और अब कई गांवों में खेतों में भी पहुंच गई है, लेकिन आगरा के बाहर में यमुना का ऐसा नजारा देखने को मिला जो कि आपको टाइटैनिक फिल्म की याद आ जाएगी. बस फर्क इतना था कि जहाज की जगह बुर्जी थी और उस पर सवार दो युवक अपनी जिंदगी के लिए जूझते जा रहे थे.
मामला डौकी क्षेत्र के गांव नगरिया का है. यहा खेतों तक में यमुना का पानी पहुंच गया है. खेत में मौजूद भूसे की बुर्जी से भूसा निकलाने के लिए दो युवक खड़े थे, लेकिन यमुना का बहाव अचानक इतना तेज हो गया कि बुर्जी भी यमुना में बहने लगी. ऐसे में बुर्जी पर खड़े दोनेां युवक उतरने की कोशिश करने लगे लेकिन यमुना के बहाव में पूरी बुर्जी तेजी से बह गई. और बहते बहते पांच किलोमीटर दूर फिरोजाबाद के नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नियामतपुर पहुंच गई. दोनेां ग्रामीणों धर्मवीर व विनोद ने बताया कि शुक्र है कि हम दोनेां सुरक्षित रहे.