आगरालीक्स…Agra News: आगरा में व्यापारी के खाते से उनके बेटे ने फ्री फायर मोबाइल गेम में 4.25 लाख रुपये खर्च कर दिए, सतर्क रहें। कोरियन मोबाइल गेम ले चुका है तीन बहनों की जान।
आगरा के बरहन के रहने वाले प्रोविजनल स्टोर के संचालक के बेटे को मोबाइल गेम खेलने की लत लग गई, वह कई महीने से मोबाइल गेम खेल रहा था। दिसंबर 2025 में मोबाइल गेम खेलते समय एडवांस विकल्प के लिए उसने अपने व्यापारी पिता के मोबाइल बैंकिंग के एकाउंट को आटो मोड पर कनेक्ट कर दिया। इसके बाद मोबाइल गेम खेलने पर एकाउंट से पैसे ट्रांसफर होने लगे।
2 महीने में 4.25 लाख रुपये हुए ट्रांसफर
दिसंबर, जनवरी और फरवरी में मोबाइल गेम खेलने के दौरान व्यापारी के खाते से 4.25 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। फरवरी के पहले सप्ताह में व्यापारी को पता चला तो वे बैंक पहुंच गया, बैंक से पता चला कि उनके एकाउंट से लगातार पैसे ट्रांसफर हुए हैं साइबर सेल में शिकायत की।
इसमें सामने आया कि मोबाइल गेम खेलते समय पैसे ट्रांसफर हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आनलाइन मोबाइल गेम में एडवांस विकल्प और अत्याधुनिक हथियार लेने के लिए कंपनियां पैसे ट्रांसफर कराती हैं, इसके लिए आनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के साथ ही जिस एकाउंट से आनलाइन ट्रांसफर किया गया है उसे आटो मोड पर कनेक्ट करा देती हैं इसके लिए एक मैसेज भी आता है। इसके बाद लगातार पैसे कटते रहते हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।