आगरालीक्स …Agra News: आगरा के राजा की मंडी बाजार के फुटपाथ पर कब्जा कर दो होटल और 70 दुकानें बना लीं, तीन करोड़ का लगा जुर्माना। ( Agra News: Rs 3 crore fine in 10 month for Raja Ki Mandi Market )
राजा की मंडी बाजार यानी लाभचंद मार्केट का 1947 में आवंटन किया गया था। इसमें फुटपाथ पर कजा कर धर्मलोक और चंद्रलोक होटल और 70 दुकानें बना दी गईं, यहां पार्किंग और पार्क भी विकसित नहीं किए गए। यहां 2015 में दुकानदारों का किराए को लेकर विवाद हो गया, विवाद कोर्ट तक पहुंच गया।
अप्रैल 2025 में पटटा किया जा चुका है रद
दुकानदारों का किराए को लेकर विवाद होने पर नगर निगम प्रशासन ने फुटपाथ कब्जाने पर विनय चंद्र जैन, आलोक कुमार जैन और श्रीचंद्र जैन को एक एक लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया था, इससे एक महीने में करीब 30 लाख रुपये का जुर्माना देना था। इसके विरोध में तीन सदस्य कोर्ट चले गए लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली। नगर निगम ने पांच अप्रैल 2025 को पटटा रद कर दिया।
तीन करोड़ रुपये का जुर्माना
अप्रैल में पटटा रद कर दिया गया था, 10 महीने में तीन करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर जमा करने हैं। वहीं, जिला प्रशासन भी 100 साल पुराने रिकॉर्ड खंगाल रहा है। रिकॉर्ड में विवादित भूमि सड़क के रूप में अंकित मिली है, टीम आज यानी गुरुवार को अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। डीएम को दो सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करनी है। विवादित जमीन सड़क की होनी पर कोर्ट के आदेश पर होटल और दुकानों को ध्वस्त किया जाएगा।