आगरालीक्स…आगरा में रात 1:30 बजे, पुष्पांजलि सीजंस अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से गिरी कारोबारी की पत्नी. मौत को लेकर अभी तक ये कारण आ रहा सामने
आगरा के दयालबाग स्थित पॉश पुष्पांजलि सीजंस अपार्टमेंट में रात डेढ़ बजे आठवीं मंजिल से एक महिला की नीचे गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका फ्लेट संख्या 804 में अपने पति कारोबारी मनीष के साथ रहती थी. घटना के बाद से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेजचेक कर रही है. अभी तक जो सामने आया है उसमें मौत की वजह पति से झगड़ा होने के बाद महिला का कूदना है. बताया जाता है कि रात को पति—पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद पति दूसरे कमरे में सोने चला गया और महिला बालकनी में आ गई. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.सहम गए अपार्टमेंट के रहने वाले परिवार
देर रात फ्लैट से कारोबारी की पत्नी की गिरकर मौत होने से अपार्टमेंट में रह रहे लोग भी सहम गए हैं। देर रात हुए हादसे की काफी संख्या में लोगों को सुबह जानकारी हुई।