आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें, आगरा में यमुना में क्रेटा कार बहने लगी, दो युवक कार की छत पर बैठ गए, मोबाइल की रोशनी में चला रेस्क्यू आपरेशन ( Agra News: Car Plunges in to Yamuna, Two youth sit on car floor rescued, Video#Agra)
बुधवार रात करीब 11 बजे, बाईंपुर के रहने वाले निक्की शर्मा और शिवम यादव क्रेटा कार से यमुना के किनारे सेहत गांव की तरफ जा रहे थे, सड़क पर पानी भरा हुआ था और यमुना का बहाव तेज था। यमुना के तेज बहाव के कारण कार सड़क से यमुना की तरफ जाने लगी। कार यमुना में डूब गई, कार सवार छत पर बैठ गए। उन्होंने अपने परिजनों को फोन किया और बताया कि कार डूब गई है वे छत पर बैठे हुए हैं।
गोताखोरों ने ट्रैक्टर की मदद से युवकों को निकाला
कैलाश गांव के गोताखोर पहुंच गया, अंधेरा होने के कारण मोबाइल की रोशनी में ट्रैक्टर की मदद से गोताखोरों ने कार की छत पर बैठे शिवम यादव और निक्की शर्मा को बाहर निकाला। कार यमुना में डूब गई।