आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक एक्सीडेंट, कार को ट्रक ने मारी टक्कर. दो की मौत…
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में हाइवे पर कार ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला और पुरुष की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में ट्रक चालक मौके से भाग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
दवा दिलवाने आ रहे थे आगरा
मथुरा के थाना फरह के गांव रांची बांगर में सतीश रहते हैं. सतीश के साले की पत्नी सीमा की तबियत खराब हो गई. इस पर रात को वह अपनी साले की पत्नी सीमा को कार से आगरा दवा दिलवाने जा रहे थे. कार में पांच लोग सवार थे.
अरसेना कट पर हुआ हादसा
घटना अरसेना कट पर हुआ है. आगरा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने यू टर्न लेते समय इनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का डीजल टैंक टूटकर गिर गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार सभी लोग फंस गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला. लेकिन कार सवार कप्तान सिंह और सीमा की मौके पर ही मौत हो गई. महादेवी, सोनू और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.