आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में छत का प्लास्टर छात्र के सिर पर गिरा. सिर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती
आगरा के आगरा कॉलेज में शनिवार को बड़ा मामला सामने आया है. यहां अग्रेजी विभाग में शनिवार को छत का प्लास्टर एक छात्र के सिर पर गिर गया जिससे वह छात्र घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

बताया जाता है कि जिस समय छत का प्लास्टर गिरा उस समय क्लास चल रही थी और बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. बीए द्वितीय वर्ष का छात्र अमन विभाग के बरामदे में खड़ा था कि इसी समय जर्जर भवन की दत का प्लास्टर टूटकर उसे सिर पर जा गिरा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. सूचना पर पहुंचे अन्य छात्रों व कॉलेज कर्मचारियों ने उसे कार से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले गया जहां छात्र को इंजेक्शन के साथ दर्द निवारक दवाएं भी दी गईं.