Friday , 11 September 2026
Home अध्यात्म Mercury is entering Capricorn from February 7, auspicious yoga for three zodiac signs
अध्यात्म

Mercury is entering Capricorn from February 7, auspicious yoga for three zodiac signs

209

आगरालीक्स…फरवरी में तीन राशियों की बदल सकती है किस्मत, लव लाइफ, पर्सनल लाइफ और करियर व बिजनेस लाइफ में इन तीन राशियों के लिए शुभ योग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करता है या प्रवेश करता है तो उसका असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है. किसी पर यह सकारात्म्क प्रभव के रूप में भी पड़ता है तो किसी पर नकारात्म्क. 7 फरवरी से बुध देव मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको यह गोचर काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है.

मकर राशि —बुध ग्रह का गोचर मकर राशि वाले जातकों के लिए काफी लाभप्रद हो सकता है. यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में होने जा रहा है जिसे लग्न भाव माना गया है. इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है. आपको करियर में कुछ ऐसे आफर मिल सकते हैं जिसके बारे में आप काफी समय से सोच रहे थे. वहीं इस समय पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है. पैसे बचाने और धन का निवेश करने में भी सफलता मिल सकती है.

कन्या राशि — कन्या राशि वाले जा​तकों के लिए भी बुध ग्रह का यह परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है. बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में गोचर करेंगे जिसे संतान और प्रेम विवाह का भाव माना गया है. इसलिए इस समय आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही इस समय प्रेम संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी. आपकी पर्सनल लाइफ भी इस वक्त बहुत ही शानदार रहेगी. प्रेमी जोड़े अपनी लव लाइफ से बहुत संतुष्ट रहेंगे.

तुला राशि — आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है. बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होने जा रहा है जिसे भौतिक सुख और माता का भाव माना गया है. इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही आप कोई प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने की सोच सकते हैं. आपकी कई मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और आपके जीवन में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Friday, 11th September 2026

आगरालीक्स…शुक्रवार इन पांच राशियों के लिए रहेगा शुभ. मिल सकती हैं खुशियां....

अध्यात्म

Ganesh Chaturthi is on September 14. Find out what to offer Lord Ganesh based on your zodiac sign…#agranews

आगरालीक्स…गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को. राशि अनुसार जानें भगवान गणेश को क्या—क्या...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 10 September 2026

आगरालीक्स…10 सितंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 9 September 2026

आगरालीक्स…09 सितंबर बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

error: Content is protected !!