आगरालीक्स…आगरा में मानवता का संदेश देकर मनाया अन्तर्राष्ट्रीय भाईचारा दिवस मनाया. लॉज स्टॉर ऑफ आगरा द्वारा धनौली आश्रम व कुष्ठ आश्रम को प्रदान की आवश्यक सामग्री
मानवता से बड़ी कोई पूजा और धर्म नहीं। एक दूसरे का सहयोगी बनना ही ईश्वर की आराधना है। इस संदेश के साथ लॉज स्टॉर ऑफ आगरा ने अन्तर्राष्ट्रीय भाईचारा दिवस का आयोजन सदर स्थित मैसोनिक लॉज में किया। जहां धनौली आश्रम के विद्यार्थियों के लिए खाद्य व पाठ्य सामग्री व ताजगंज स्थित दो गांधी कुष्ठ आश्रम के लिए सभी आवश्यक सामग्री प्रदान कर समाज में एकता का संदेश दिया।

क्लब के वर्शिप्फुल मास्टर सौरभ अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब के 141 वर्ष पुराने इतिहास व समाज के सहयोग के लिए चल रहे अन्य प्रोजेक्ट पर प्रकाश डाला। संस्था के वरिष्ठ सदस्य व वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएम सिंह ने कहा हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, पारसी सभी धर्म के मैम्बर शामिल हैं। मुख्य तीन उद्देश्य हैं, आपसी प्रेम (सहनशीलता), सहयोग और सत्य का मार्ग। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव मनोज जैन, कोषाध्यक्ष रविन्द्र साह, पोरस डिबारा, एमएन गुप्ता, अरविन्द मिश्रा, एचएस बख्शी, एके बैरी, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. मनीष सिंघल, डॉ. देवाशीष सरकार, अजय अग्रवाल, संदीप कोचर, सुमित अग्रवाल, संजय सहनी आदि उपस्थित थे।
10 रुपए में आयुर्वेद और 30 रुपए में होम्योपैथी का परीक्षण व दवाएं
आगरा। संस्था के पास्ट वर्शिपफुल मास्टर नरेश सूद ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा सदर स्थित मैसोनिक लॉज में जरूरतमंद लोगों के लिए फिजियोथैरपी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक इलाज व दवाओं की सुविधा प्रदान की जा रही है। मात्र 80 रुपए में सभी प्रकार की फिजियोथैरपी, 10 रुपए में आयुर्वेद और 30 रुपए में होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा परी7ण के साथ दवाएं भी पलब्ध कराई जाती हैं।