आगरालीक्स ….आगरा के एक हॉस्पिटल में आपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
आगरा के डौकी क्षेत्र के रहने वाले भोलाराम ने अपनी 48 साल की पत्नी किरन देवी को पेट में दर्द की समस्या पर कालिंदी विहार स्थित लोकहितम हास्पिटल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने चेकअप और जांच कराने के बाद कहा कि आपरेशन करना पड़ेगा। गुरुवार को महिला का आपरेशन कर दिया गया। आपरेशन के बाद मरीज की तबीयत बिगड़ती गई।

लापरवाही का आरोप
शुक्रवार को महिला मरीज की मौत हो गई, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस फोर्स पहुंच गया, पुलिस से पूछताछ में हॉस्पिटल संचालक ने बताया कि महिला का पहलेे किसी हॉस्पिटल में दो बार आपरेशन हो चुका है, यह तीसरा आपरेशन था। हालत गंभीर थी, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।