आगरालीक्स…Agra News: वीडियो न्यूज, आगरा में पर्यटक से चेन लूटने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, एक दबोचा।
आगरा के ताजगंज में पर्यटक से चेन लूटने की घटना हुई थी, चेन लूटने वाले बदमाश की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुईं थी। थाना पर्यटन पुलिस और थाना ताजगंज पुलिस ने बदमाश को घेर लिया, जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाश से एक चेन, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।