आगरालीक्स…आगरा में प्रेमिका का ‘डर’ फैलाने वाला कारनामा. प्रेमी ने शादी करने से मना किया तो सरेआम उसके साथ कर दिया ये खौफनाक काम…पहले जेल भेजी गई और अब चार्जशीट दाखिल
आगरा में एक जिद्दी प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ ऐसा खौफनाक काम किया कि पहले वो जेल भेजी गई और अब उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो गई है.
मामला खंदारी के शास्त्रीनगर का है. यहां रहने वाली एक महिला को व्यापारी युवक से प्यार हो गया. उसने युवक को शादी का आफर दिया लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया. इस दौरान मालूम चला कि युवक का कहीं और रिश्ता तय हो गया है या बातचीत चल रही है. इस पर गुस्साई महिला ने दुकान पर बैठे युवक पर तेजाब डाल दिया जिससे वह झुलस गया. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी.
आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को अरेसट कर लिया और बाद में उसे जेल भेज दिया. अब पूरे मामले में जांच के बाद चार्जशीट भी लगादी गई है.