आगरालीक्स…. आगरा में पुलिस ने सख्ती कर दी है, जगह जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। चौराहे नहीं, कालोनियों के रोड पर भी कार
सहित बाइक की भी चेकिंग हो रही है।
चुनाव के बाद होली, हुडदंग के साथ पुरानी रंजिश निकालने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सख्ती कर दी है। हर थाना क्षेत्र में चौकी प्रभारी को अपने क्षेत्र के रोड पर बैरियर लगाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जगह जगह बेरियर लगाकर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी है। केंद्रीय हिंदी संस्थान, दयालबाग रोड पर दो जगह बैरियर लगाए गए हैं, यहां नियमित चेकिंग की जा रही है।
बिना हेलमेट और बाइक पर तीन सवार लोगों को लेकर सख्ती
इसके साथ ही पुलिस ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों और बाइक पर तीन लोगों को बिठाने वालों को रोक कर चालान किए जा रहे हैं। बाइक और स्कूटी के पेपर भी चेक किए जा रहे हैं। सुबह और शाम को नियमित चेकिंग शुरू कर दी गई है।
होली पर भी रहेगी सख्ती
इस बार होली पर पुलिस ज्यादा सख्ती करेगी, एक तरफ जीत का जश्न तो दूसरी तरफ हारने से हुई रंजिश। इससे टकराव न हो जाए, इसके लिए हर क्षेत्र में पुलिस तैनात की जाएगी।