आगरालीक्स..आगरा में आज सूर्य की आराधना और भक्ति के चार दिवसीय पर्व छठ उत्सव शुरू हो गया। यह 31 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन नहायखाय होगा। यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्ध्य दिया।

चार दिन का है उत्सव
चार दिवसीय छठ पूजा उत्सव की शुरुआत नहायखाय से होगी। इसमें श्रद्धालु दिनभर व्रत रखकर दिन में एक बार लौकी और दाल की सब्जी के साथ चावल खाते हैं। अगले दिन खरना होता है, जिसमें व्रती दिन में भोग तैयार करते हैं, शाम को मीठा भात या लौकी की खिचड़ी खाई जाती है और 36 घंटे के निर्जल व्रत की शुरूआत हो जाती है। तीसरे दिन अस्तांचल सूर्य को संध्या अर्ध्य देते हैं, अगले दिन उगते सूर्य को अर्ध्य देकर 36 घंटे के निर्जल व्रत का परायण होता है।