Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: आगरा किला में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस होंगे शामिल
बिगलीक्स

Agra News: आगरा किला में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस होंगे शामिल

107

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा किला में कल छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा गूंजेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री माननीय सी.आर. पाटील भाग लेने पहुंचेंगे।
एक बार फिर आगरा किले में फिर से छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाता गूंजेगी। छत्रपति सम्भाजीनगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान इस वर्ष भी चौथी बार 19 फरवरी को आगरा किले में छत्रपती शिवाजी महाराजके 396वें भव्य जयंती उत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री माननीय सी.आर. पाटील सहित देश भर के गणमान्य भाग लेने पहुंचेंगे। विभव नगर स्थित होटल एचएच डब्लू में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में छत्रपती संभाजीनगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटील ने घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले 19 फरवरी 206 को आगरा किले के ऐतिहासिक जहांगीर महल में लगातार चौथे वर्ष “शिव जन्मोत्सव संपूर्ण भारत वर्ष का” यह भव्य छत्रपती शिवाजी महाराजके जयंतीका उत्सव-राष्ट्रीय शिवजयंती उत्सव मनाया जाएगा। आगरा किला में शाम 6 बजे शुरू होने वाले इस भव्य शिवजयंती उत्सवमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उनमें छत्रपती शिवाजी महाराज के जीवनका गौरव करने वाले गीत, शिवजन्मका पारंपरिक लोरीगीत, महाराष्ट्र राज्य गीत “गर्जा महाराष्ट्र माझा”, शिवाजी महाराज के जीवन पर नाटिका, शिवछत्रपती का पोवाडा आदि शामिल होंगे।

आगरा किले की पृष्ठभूमि पर प्रस्तुत होने वाला नीयाॅन लाइट और लेजर शो इस कार्यक्रम का एक आकर्षण होगा। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर छत्रपती शिवरायकी गौरवगाथा 'इंडियाज गॉट टैलेंट' प्रतियोगितासे प्रसिद्ध हुए पुणे के विवेक इसे पाटील प्रस्तुत करेंगे।

'चला हवा येऊ द्या' कार्यक्रम से महाराष्ट्र के घर-घर पहुंची प्रसिद्ध कलाकार श्रेया बुगड़े का सूत्रसंचालन भी कार्यक्रम की विशेषता रहेगा।
विनोद पाटील ने कहा, “आगरा किला छत्रपती शिवाजी महाराज के स्वाभिमान का साक्षी है। इसी किले में छत्रपती शिवाजी महाराजने औरंगजेबको करारा जबाब दिया था। कपटी औरंगजेब की कैद से छत्रपती शिवाजी महाराजने अद्भुत धाडस से मुक्ति प्राप्तकी और स्वराज्य को मजबूत किया। शिवाजी महाराजने जहाँ स्वाभिमान क्या होता है इसका दर्शन कराया, उसी भूमि पर छत्रपती शिवाजी महाराजका जन्मोत्सव मनाकर उनके जनकल्याणकारी राज्यकारभार का आदर्श पूरे देश के सामने प्रस्तुत करना हमारा उद्देश्य है। पिछले तीन वर्ष महाराष्ट्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, पुरातत्व विभाग और आगरावासियों के सहयोग से अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठानने आगरा किले में इस शिवजयंती उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस बार भी चौथे वर्ष शिवजयंती उत्सव उत्साह और भव्यता से मनाया जाएगा और आगरा किला भगवामय हो जाएगा। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान संयोजक है तथा महाराष्ट्र सरकार का सांस्कृतिक विभाग सह-संयोजक है।”
आगरा में छत्रपती शिवाजी महाराज की स्मृति में भव्य स्मारक और शिवकाल का संग्रहालय महाराष्ट्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से बनाया जाएगा।
आगरा में छत्रपती शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनवाने की मांग विनोद पाटील ने आगरा शिवजयंती समारोहमेही की थी। उसे तुरंत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार किया था।
पिछले तीन वर्षों के आगरा स्थित शिवजयंती समारोह से इस परियोजना को बड़ी गति मिली है, ऐसी जानकारी विनोद पाटील ने दी।

आने वाले 19 फरवरी को आगरा किला में मनाए जाने वाले भव्य छत्रपती शिवाजी महाराजके ३९६वे जयंती उत्सवमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय देवेंद्रजी फडणवीस, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री माननीय सी.आर. पाटील,
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री माननीय एकनाथजी शिंदे, राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय राज्यमंत्री मत्स्य व्यवसाय, पशुसंवर्धन, दुग्ध व्यवसाय तथा आगरा के सांसद एस. पी. सिंह बघेल, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री माननीय श्री. आशिषजी शेलार, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पूर्व केंद्रीय रेल्वे राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे, अमरसिंह पंडित आदि मान्यवर उपस्थित रहेंगे।

आगरा किला में शाम 6 बजे शुरू होने वाले इस भव्य शिवजयंती उत्सवमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उनमें छत्रपती शिवाजी महाराज के जीवनका गौरव करने वाले गीत, शिवजन्मका पारंपरिक लोरीगीत, महाराष्ट्र राज्य गीत “गर्जा महाराष्ट्र माझा”, शिवाजी महाराज के जीवन पर नाटिका, शिवछत्रपती का पोवाडा आदि शामिल होंगे।

आगरा किले की पृष्ठभूमि पर प्रस्तुत होने वाला नीयाॅन लाइट और लेजर शो इस कार्यक्रम का एक आकर्षण होगा। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर छत्रपती शिवरायकी गौरवगाथा 'इंडियाज गॉट टैलेंट' प्रतियोगितासे प्रसिद्ध हुए पुणे के विवेक इसे पाटील प्रस्तुत करेंगे।

'चला हवा येऊ द्या' कार्यक्रम से महाराष्ट्र के घर-घर पहुंची प्रसिद्ध कलाकार श्रेया बुगड़े का सूत्रसंचालन भी कार्यक्रम की विशेषता रहेगा।

छत्रपती शिवराय के किले केवल महाराष्ट्र या देशकेही नहीं बल्कि विश्व का वैभव हैं। यूनेस्को ने भी शिवराय के किलो को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। इसी किलोंपर आरोहण का विक्रम करने वाली आधुनिक छोटी हिरकणी शर्विका म्हात्रे का भी गौरव आगरा किले के शिवजयंतीमें होगा।
इस भव्य शिवजयंती में डिजिटल आतिशबाजी और कलात्मक प्रकाश योजना होगी। राष्ट्रगीत से समापन होगा।
३,००० से अधिक शिवभक्त आगरा किले में उपस्थित रहेंगे, जबकि विश्व भर के करोड़ों शिवप्रेमी फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और विभिन्न न्यूज चैनलों के माध्यम से इस कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक सक्सेना, सुरेखा चौधरी, अमर लोखंडे, अंकित मित्तल, सौरभ शुक्ला, विनोद, चंद्रकांत पाटिल, राघवेन्द्र सिंह, प्रशांत हुरने आदि उपस्थित थे

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!