आगरालीक्स…आगरा में क्रिसमस कार्निवल में झूमे बच्चे. फैंसी ड्रेस, कलरिंग, एक्टिंग, सिंगिंग, डांस में दिखाया टैलेंट तो सामाजिक एकता का दिया संदेश
आगरा के रमन वाटिका, कमला नगर, आगरा में क्रिसमिस कार्निवल का आयोजन किया गया। यह कार्निवल खुशी, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। क्रिसमिस कार्निवल में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने दीप प्राज्लित करके कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया।
कुटुंब संस्था के विदित सिंघल ने बताया कि कार्निवल में बच्चों के छ: समूह बनाये गए हैं जिनमें ग्रुप ए 1.5 साल से 3 वर्ष के बच्चों हेतु फैंसी ड्रेस एवं कलरिंग प्रतियोगिता, ग्रुप बी 3 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों के लिए कलर एंड ड्रॉ, ड्रेस एंड टेल एवं डांस प्रतियोगिता, ग्रुप सी 6 वर्ष से 9 वर्ष के बच्चों के लिए शो योर टैलेंट (एक्टिंग, सिंगिंग, रेसिस्टेंट), ड्रॉ एंड कलर एवं डांस प्रतियोगिता, ग्रुप डी 9 वर्ष से 12 वर्ष बच्चों के लिए शो योर टैलेंट (एक्टिंग, सिंगिंग, रेसिस्टेंट), ड्रॉ एंड कलर एवं डांस प्रतियोगिता, ग्रुप ई 12 वर्ष से 17 वर्ष तक के बच्चों की डांस प्रतियोगिता एवं अंत में 18 वर्ष की आयु से अधिक युवतियों एवं महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के 300 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
हर्षिता जायसवाल ने बताया सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम, बच्चों के लिए विशेष गतिविधियाँ, फूड स्टॉल, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और क्रिसमिस थीम पर सजावट प्रमुख आकर्षण रही। एजुकेशन बॉक्स के लव अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कार्निवल के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि सभी लोग सुरक्षित और आनंदमय वातावरण में कार्यक्रम का आनंद ले सकें। साथ ही, स्थानीय कलाकारों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी मंच प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुनील विकल, राकेश गर्ग, आलोक अग्रवाल, डॉ वी के अग्रवाल, डॉ कुंती चौहान, ज्योतिष मित्तल, नीतू अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, तपस्या सिंह, आदि मौजूद रहे।