आगरालीक्स…आगरा में नए साल से दो बड़े हॉस्पिटल ग्रुप दस्तक देने जा रहे हैं। केपी हॉस्पिटल को टेकओवर करने के बाद पार्क हॉस्पिटल्स द्वारा सभी पदों पर इंटरव्यू लिए जा रहे हैं..
आगरा में साल 2025 में हेल्थ सेक्टर में बड़े टेकओवर हुए हैं। केपी इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेज को दिल्ली के पार्क हॉस्पिटल्स ने टेकओवर किया है। पार्क हॉस्पिटल्स द्वारा डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ, मार्केटिंग से लेकर एचआर और फाइनेंस में नई भर्ती की जा रही है। 26 से 28 दिसंबर तक होटल होलीडे इन में पार्क हॉस्पिटल्स द्वारा वाक इन इंटरव्यू रखे गए हैं। पार्क ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स के इंस्टाग्राम पर वाक इन इंटरव्यू के लिए सूचना भी दी गई है इसके साथ ही होटल होलीडे इन, हरीपर्वत के बाहर भी वाक इन इंटरव्यू के बैनर लगाए गए हैं। वाक इन इंटरव्यू के लिए सुबह आठ से शाम चार बजे तक का समय दिया गया है।
यथार्थ ग्रुप भी जनवरी से देगा सेवाएं
शांतिवेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का यथार्थ ग्रुप के साथ मर्जर हुआ है। यथार्थ ग्रुप जनवरी 2026 से अपनी सेवाएं शुरू कर रहा है। इसकी भी तैयारी चल रही है ।
साइंटिफिक मेट्रोपोलिस की अत्याधुनिक सेवाएं
इसके साथ ही साइंटिफिक पैथोलाजी लैब का मुंबई की मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने मार्च 2025 में अधिग्रहण किया था। अब साइंटिफिक मेट्रोपोलिस लैब द्वारा आगरा और आस पास के जिलों में अत्याधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नई तकनीकी से जांच के साथ ही अत्याधुनिक उपकरणों से सभी तरक ही जांच लैब में हो रही हैं।