आगरालीक्स…आगरा में बच्चों ने राखी और ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई. राखी और रंगों से सजा अमृतम् का सांस्कृतिक मंच
भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत एमराल्ड रेजिडेंसी, अमर बिहार, दयालबाग में राखी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक राखियों का निर्माण किया और सांस्कृतिक विषयों पर सुंदर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। बच्चों के साथ-साथ मातृशक्ति की भी उत्साहजनक सहभागिता रही।कार्यक्रम संयोजक डॉ. रुचि विजय सिंघल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भारतीय पर्वों के प्रति भाव जागृत करना और उनकी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि दीपा गर्ग ने उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक साक्षी जैन, महिला सहभागिता उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन आदि उपस्थित रहीं।