आगरालीक्स…आगरा के युवा बड़े पैकेज के लालच में पुश्तैनी बिजनेस को छोड़ विदेश जा रहे हैं. शहर में इसे रोकने के लिए आईटी हब, रेडीरमेड गारमेंट्स हब और इलैक्ट्रोनिक्स हब की मांग..व्यापारियों ने बताई अपनी परेशानी
राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सम्मान समारोह में आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के नेतृत्व में आगरा के व्यापारियों की प्रमुख मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का प्रतिवेदन राष्ट्रीय मंत्री मुकुंद मिश्रा को सौंपा। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवेदन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मांग कि आगरा में भी बेंगलूरू की तरह आईटी हब बनाया जायें क्योकि शहर का युवा बड़े पैकेज के लालच में अपना पुश्तैनी व्यापार को छोड़ कर विदेशों में बस रहें हैं, लेकिन आईटी हब के बनने से उनके पलायन पर रोक लगेगी। शहर के रेडीमेड व्यापार के लिए रेडीमेड गारमेंटस हब और इलैक्ट्रोनिक्स हब इंडस्ट्री बनाने की मांग की, जिससे टीटीजेड की बंदिशो का शहर के व्यापारियों को लाभ मिल सके।पंजीकृत जीएसटी व्यापारीयों को नोमिनी की व्यवस्था लागु करने की मांग की, जिससे प्रोपराइटर की मृत्यु के पश्चात जल्द से जल्द उसके नॉमिनी को नया पंजीयन, बैंक खाता और खरीद बिक्री में सुविधा मिले सके। वही आईटीसी के संबंध मे मांग रखी कि विक्रेता द्वारा अपना जीएसटी समय पर नहीं भरने पर क्रेता का आईटीसी ना रोका जाये व ना ही वह कर क्रेता से वसूला जायें हाईकोर्ट के द्वारा इस तरह के अनेकों ऑर्डर आ चूके है, इसलिए इसे जीएसटी काउंसिल इम्पलीफाई करे। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु के उपरांत पेशन और आयुष्मान योजना के तहत 20 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाए। इसके अतिरिक्त शहर के रेडीमेड गारमेंट्स और चांदी की पायल को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में शामिल करने और जीएसटी फैसिलिटी काउंसिल का गठन करने की प्रमुख मांग रखी।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में आगरा व्यापार मंडल के संगठन महामंत्री राकेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल राठौर, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, राजेश सिंघल, मंत्री राजीव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।