Monday , 26 October 2026
Home हेल्थ Agra News: Children up to five years of age must get vaccinated in Agra…#agranews
हेल्थ

Agra News: Children up to five years of age must get vaccinated in Agra…#agranews

253

आगरालीक्स…आगरा में पांच साल तक के बच्चों को टीका जरूर लगवाएं. 11 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए किया जा रहा वैक्सीनेशन. जानिए टीकाकरण के लाभ

हमारे जनपद में नियमित टीकाकरण, माइग्रेशन परिवारों और टीकाकरण से वंचित वैब (वैक्सीन अवॉइडेंस बिहैवियर) झिझक,उदासीन, प्रतिरोधी परिवारों को मोबिलाइज कर टीकाकरण कराने के लिए राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार और शनिवार को छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) और यूएचएसएनडी सत्र का आयोजन किया जा रहा है। हम यह महत्वपूर्ण सत्र प्रशिक्षित एएनएम और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से आयोजित कर रहे हैं। आयोजित सत्र स्थल पर गर्भवती के टीकाकरण के साथ-साथ शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता हैं।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने नगर वासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि हमारे नगर के स्वस्थ भविष्य के लिए, हमें गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए टीकाकरण की आवश्यकता है। यह हमारे समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे उन्हें 11 जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, हमारा उद्देश्य है कि हमारे जनपद के सभी नागरिकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा है कि नगर वासियों, आइए मिलकर बच्चों को स्वस्थ बनाएं इस मुहिम को अपने घर और आसपास के लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने से शुरुआत करें, नियमित टीकाकरण के लिए लक्षित परिवारों को टीकाकरण का महत्व समझाएं और टीकाकरण के लाभों से अवगत करते हुए सत्र स्थल पर वंचित बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण करने में सहयोग प्रदान करें। यह टीकाकरण कार्यक्रम बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की शुरुआत करने में मदद करता है। आइए, हम सब मिलकर अपने नगर को स्वस्थ और सुरक्षित बनाएं।

यह प्रमुख टीके हैं जो बच्चों को दिए जाते हैं:
जन्म पर बीसीजी (टीबी के खिलाफ), ओपीवी (पोलियो के खिलाफ),हेपेटाइटिस-बी (हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ)
6 सप्ताह पर ओपीवी (पोलियो के खिलाफ),पेंटावैलेंट (डिप्थीरिया, टेटनस, पर्टुसिस, हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी, और हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ), रोटावायरस वैक्सीन (रोटावायरस के खिलाफ), पीसीवी (न्यूमोकोकल के खिलाफ)
10 सप्ताह पर ओपीवी (पोलियो के खिलाफ),पेंटावैलेंट (डिप्थीरिया, टेटनस, पर्टुसिस, हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी, और हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ), रोटावायरस वैक्सीन (रोटावायरस के खिलाफ), पीसीवी (न्यूमोकोकल के खिलाफ)
14 सप्ताह पर ओपीवी (पोलियो के खिलाफ), पेंटावैलेंट (डिप्थीरिया, टेटनस, पर्टुसिस, हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी, और हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ), रोटावायरस वैक्सीन (रोटावायरस के खिलाफ), पीसीवी (न्यूमोकोकल के खिलाफ)
9-12 महीने पर खसरा और रूबेला (एमएमआर) वैक्सीन, जापानी इंसेफेलाइटिस वैक्सीन, न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन
16-24 महीने पर एमएमआर वैक्सीन की दूसरी खुराक, वार्षिक इन्फ्लूएंजा वैक्सीन

यह टीके बच्चों को खतरनाक बीमारियों से बचाने में मदद करते है।

टीकाकरण के लाभ:

  • बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव
  • गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए तैयारी
  • समाज में बीमारियों को फैलने से रोकथाम
    टीकाकरण के लिए हमारी जिम्मेदारी:
  • गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें
  • टीकाकरण केंद्रों पर जाने में मदद करें
  • समाज में टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाएं
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Echocardiography is an essential for the timely identification and accurate treatment of heart diseases…#agranews

आगरालीक्स…हृदय रोगों की समय पर पहचान और सटीक इलाज के लिए अनिवार्य...

हेल्थ

Agra Health News: More than 150 patients received the benefit of free medical consultations and health check-ups at Sarvottam Superspeciality Hospital

आगरालीक्स…आगरा के सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 150 से अधिक मरीजों को मिला...

हेल्थ

Agra Health News: ‘Cardiology Agra Live 6.0’ begins in Agra… cardiologists from across the country gather…#agranews

आगरालीक्स...डायबिटीज के साथ स्मोकिंग करना मतलब 10 गुना हार्ट फेल्योर का खतरा....

हेल्थ

Agra News: 100 needy women in Agra received free consultations and medicines…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में 100 जरूरतमंद महिलाओं को मिला निशुल्क परामर्श और दवाइयां. राउंड...

error: Content is protected !!