आगरालीक्स ….आगरा के होटल में बर्थ डे पार्टी के बाद मारपीट हो गई, फायरिंग भी की गई। पार्टी मना रहे छह को पुलिस ने भेजा जेल।
आगरा के यमुना पार कालिंदी विहार स्थित रॉक स्टार होटल एंड रेस्टोरेंट में सत्य नगर एत्माउददौला निवासी उपेंद्र ने बर्थ डे पार्टी के लिए 11 अक्टूबर को बुकिंग कराई थी। होटल में रात में पार्टी चल रही थी, इसी बीच किसी बात को लेकर पार्टी कर रहे युवकों के बीच विवाद हो गया। मारपीट होने लगे, ईंट पत्थर फेंके।

कई राउंड फायरिंग की
होटल में मारपीट के बाद युवक बाहर निकल आए, एक युवक ने होटल के बाहर खड़े होकर कई राउंड फायरिंग की। इस मामले में होटल संचालक करन राठौर ने 11 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर एत्माउददौला विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर उपेंद्र, मनीष, धर्मपाल यादव, अरुण, राम सेवक और कमलेश को जेल भेजा है। अन्य की तलाश की जा रही है।