आगरालीक्स….. आगरा में करवाचौथ पर ज्वैलरी 60 करोड़ तो लहंगा और साड़ी की बिक्री 15 करोड़ की हुई। त्योहार पर बाजारों में भीड़, जमकर खरीदारी।
आगरा में बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा पड़ा था लेकिन जैसे ही धूप निकली। बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में तीन दिन में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार हुआ है। दोपहर से देर रात तक बाजारों में भीड़ लगी रही, लोगों ने जमकर खरीदारी की।

60 करोड़ की बिकी ज्वैलरी
करवाचौथ पर सबसे ज्यादा ज्वैलरी की बिक्री हुई। डायमंड ज्वैलरी के साथ ही गोल्ड भी खूब खरीदा गया, डिजाइनर ज्वैलरी भी मांग रही।
लहंगा साड़ी की बिक्री 15 करोड़
इसके साथ ही कपड़ा बाजार में भी रौनक लौट आई। इस बार लहंगा और साड़ी की भी खूब बिक्री हुई। बाजार में लहंगा साड़ी की 15 करोड़ की बिक्री हुई है। पारंपरिक के साथ ब्राइडल लुक के लिए भी जमकर खरीदारी हुई।
करवाचौथ का सामान 10 करोड़
करवाचौथ पर चांदी के करवों से लेकर अन्य सामान की बिक्री करीब 10 करोड़ की हुई है।
10 करोड़ में श्रंगार, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी
इसके साथ ही बाजारों में श्रंगार के सामान की भी खूब बिक्री हुई। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। ब्यूटी पार्लर में तैयार हुई। इस सेगमेंट में करीब 10 करोड़ का कारोबार हुआ है।