Agra News: Cleaning done on Yamuna Ghats of Agra regarding Ganga Dussehra…#agranews
आगरालीक्स…गंगा दशहरा को लेकर आगरा के यमुना घाटों पर हुई सफाई. 140 सफाईकर्मी लगे रहे घाटों को साफ करने में
गंगा दशहरा कल रविवार 16 जून मनाया जाएगा. गंगा दशहरा पर स्नान का महत्व है. आगरा में भी यमुना घाटों पर लोग स्नान करने के लिए इस दिन भारी संख्या में पहुंचते हैं लेकिन यमुना की हालत इस समय काफी दयनीय है. पानी कम होने और घाटों पर गंदगी होने के कारण हाल बुरा है. हालांकि आज नगर निगम के सफाईकर्मी दिनभर आगरा के यमुना घाटों को साफ करने में जुटे रहे.
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर गंगा दशहरा पर यमुना स्नान को आने वाले श्रद्वालुओं को देखते हुए नगर निगम ने आज यमुना के घाटों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया. इस कार्य को पूर्ण करने के लिए निगम ने 140 सफाई मित्रों को लगाया था. सुबह से आरंभ हुए इस अभियान के दशहराघाट, हाथीघाट,पार्वती घाट बल्केश्वर और श्मशान घाट पर मौजूद झाड़ियों व कूड़े कचरे को हटाया। नगर निगम के वाहन दिनभर कूड़ा उठान में लगे रहे.