आगरालीक्स सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा रद्द,
मथुरा में भाजपा के चितंन शिविर में सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को पहुंच गए थे। पहले निर्धारित किए गए कार्यक्रम के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर 3.45 बजे आगरा पहुंचने और वहां से । विभव नगर स्थित फतेहाबाद से भाजपा के विधायक रहे दिवंगत छोटेलाल वर्मा के आवास पर जाने का कार्यक्रम था लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ का मंगलवार का आगरा दौरा रद्द हो गया है।
ईदगाह आरओबी पर आज वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
अर्जुन नगर तिराहे से बारह खंभा रेलवे फाटक तक लोक निर्माण विभाग द्वारा मंगलवार को सड़क निर्माण का कार्य कराया जाना है। इसके लिए ईदगाह ओवर ब्रिज और अर्जुन नगर की तरफ चार पहिया व व्यवसायिक वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ दो पहिया वाहन ही निकल सकेंगे, लोगों से वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
हेल्प लाइन नंबर 9454457886