आगरालीक्स…आगरा में तेज हवाओं से एमडी जैन के सामने लगा गेट आटो पर गिरा. कई जगह होर्डिंग और यूनिपोल भी गिरे.
आगरा में तेज हवाओं के साथ बादल और बारिश से मौसम बदला हुआ है. मंगलवार दोपहर को भी काले घने बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लगा रहा. दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवटबदली और तेज हवाएं चलने लगी. हवाओं की गति अधिक थी जिसके कारण कई जगह नुकसान भी हुआ है. एमडी जैन के सामने सजा शादी का गेट भरभराकर एक आटो पर जा गिरा जिससे आटो पिचक गया तो वहीं पचकुइयां चौराहे पर तेज आंधी के चलते नगर निगम का यूनिपोल नीचे एक ठेले पर गिर गया. यहां बैठी महिला किसी तरह बाल बाल बच गई. ठेले पर रखा सामान खराब हो गया. इससे मौके पर अफरातफरी मच गई. राहत की बात ये है कि दोनों जगह कोई जनहानि नहीं हुई. बारिश से मौसम ठंडा हुआतेज हवाओं के कारण नुकसान कई जगह हुआ. कहीं पेड़ गिरे तो कहीं होर्डिंग. हालांकि बारिश से मौसम ठंडा बना हुआ है. तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को आगरा में तेज बारिश के आसार पहले से जताए हुए हैं.