आगरालीक्स…आगरा से बनारस जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच किए गए डबल. 29 मई से 8 कोच से बढ़ाकर 16 कोच के साथ जाएगी. जानिए ट्रेन की टाइमिंग…
उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत संचालित 20176/20175 (आगरा कैंट- बनारस) वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब स्थायी रूप से 16 कोचों के रेक के साथ संचालित किया जाएगा। पूर्व में यह ट्रेन केवल 8 कोचों के रेक के साथ चलाई जा रही थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 कोच कर दिया गया है। यह परिवर्तन 29 मई 2025 से लागू होगा। इस विस्तार से अधिक यात्रियों को वंदे भारत की सुविधाजनक, तेज़ और आधुनिक सेवा का लाभ मिल सकेगा। जानिए टाइमिंग20176 वंदे भारत आगरा कैंट से सुबह 6 बजे रवाना होती है जो कि टूंडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज होती हुई दोपहर 1 बजे बनारस पहुंचती है. वहीं 20175 वंदे भारत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से बनारस जंक्शन से रवाना होती है जो कि 10 बजकर 20 मिनट पर आगरा कैंट पहुंचती है.