आगरालीक्स…आगरा में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने किया ताजमहल का दीदार. ताज महोत्सव में सजाई कॉमेडी नाइट
अपनी कॉमिक अंदाज से लाखों लोागें के दिलों पर राज करने वाले कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक ताजमहोत्सव में परफार्म के लिए आगरा पहुंचे हैं. गुरुवार रात को कृष्णा अभिषेक ताज महोत्सव में आयेाजित कॉमेडी नाइट में पहुंचे और अपने अंदाज से आगरावासियों को हंसाया. इससे पहले उन्होंने ताजमहल का दीदार किया. गुरुवार को ताजनगरी पहुंचने के बाद कृष्णा अभिषेक ताजमहल परिसर में पहुंचे. यहां उन्होंने डायना बेंच पर फोटो भी खींचा और सेल्फीभी ली.करीब आधा घ्ंटे तक वह ताजमहल में रहे. इस दौरान उन्होंने ताजमहल में संगमरमर की नक्काशी और भव्यता को देखा. ताजमहल में मौजूद पर्यटक् और प्रशंसक उन्हें देखकर उत्साहित हो गए. फार्मल ड्रेस और कैप में पहुंंचे अभिनेता के फैंस उनके करीब पहुंचे और कई लोग तो फोटो खींचने लगे.