आगरालीक्स…आगरा में होली से पहले डीजे संचालकों को नोटिस..पुलिस ने सख्ती से कहा—अगर हुआ कुछ ऐसा तो होगी कार्रवाई
आगरा में होली से पहले सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और त्योहार को अच्छे से और खुशी से मनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है. होली पर सड़क हादसे और आपस में होने वाली झगड़ों की रोकथाम के लिए पुलिस ने सख्त इंतजाम किए हैं. इस बार होली पर सड़क पर डीजे बजाते हैं तो पुलिस कार्रवाई करेगी, हवालात में बंद कर सकती है. ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं.डीजे संचालकों को नोटिस
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने कहा है कि आगरा के सभी डीजे संचालकों को नोटिस दिया जाएगा. उन्हें सड़कों आदि संवेदनशील जगहों पर डीजे न बजाने के लिए कहा जाएगा. अगर उनके द्वारा ऐसा किया जाता है और इससे कहीं साम्प्रदायिक सौहार्द में खलल पड़ता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
ये है गाइड लाइन
दोपहिया वाहनों पर दो लोगों से ज्यादा नहीं चलें, हेलमेट का प्रयोग करें
होली खेल रहे लोग वाहनों पर निकल रहे लोगों से अभद्रता ना करें, छतों से गुब्बारे नहीं मारें, इससे भी हादसे हो सकते हैं।
जबरन किसी को रंग नहीं लगाएं
डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से ना उलझें
हर्बल रंगों और गुलाल से होली खेलें
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क पर डीजे ना बजाएं