आगरालीक्स…आगरा की इस कंपोजिट शॉप पर बिक रही थी मिलावटी शराब. आबकारी विभाग ने मारा छापा. सेल्समैन अरेस्ट, मुकदमा दर्ज
आगरा के शमसबाद दिगनेर में संचालित एक कंपोजिट शॉट में मिलावटी शराब की बिक्री की जा रही थी. शिकायत मिलने के बाद आबकारी विभाग ने यहां छापा मारा तो टीम को 33 क्वार्टर मिलावटी शराब के मिले हैं.टीम ने सेल्समैन को अरेस्ट कर लिया है जबकि अनुज्ञापी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है.
मिलावटी शराब की बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग ने दिगनेर में कई महीनों से चल रही कंपोजिट शॉप पर छापा मारा. टीम को 33 क्वार्टर मिलावटी शराब के मिले हैं और 13 ढक्कन बरामद हुए हैं. टीम ने कार्रवाई करते हुए कंपोजिट शॉप के सेल्समैन को अरेस्ट कर लिया है जबकि अनुज्ञापी राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. डीएम के आदेश के बाद लाइसेंस रद कर दिया गया है. बताया जाता है कि यहां कई माह से मिलावटी शराब की बिक्री की जा रही थी.