Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स UP News: Three days after the death of a software engineer in Noida, his car was pulled out of the water…#upnews
बिगलीक्स

UP News: Three days after the death of a software engineer in Noida, his car was pulled out of the water…#upnews

179

यूपीलीक्स…नोएडा में पानी से भरे बेसमेंट में कार सहित डूबे साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के तीन दिन बाद पानी से निकाली कार. बिल्डर को किया अरेस्ट..

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में पानी से भरे बेसमेंट में साफ्टवेयर इंजीनियर की कार समेत डूबने से मौत के तीन दिन बाद पुलिस ने पानी में से इंजीनियर की कार निकाली है. वहीं पुलिस ने एमजेड विजटाउन के मालिक बिल्डर अभय कुमार को अरेस्ट कर लिया है. मामले को संज्ञान में लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त आदेश जारी किए है जिसको लेकर इस मामले की जांच एसआईटी को सांपी गई है. तीन सदस्यीय एसआईटी की टीम पांच दिनों के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट पूरी कर मुख्यमंत्री को सौंपेगी. इसके साथ ही नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम को हटा दिया गया है. इसे प्रशासनिक जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. सीएम ने साफ निर्देश दिएहैं कि जांच में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये है पूरा मामला
ग्रेंटर नोएडा में राजकुमार मेहता रहते हैं. इनके 27 साल के बेटे युवराज एक नामी साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर था. 16 जनवरी की रात को युवराज रोज की तरह अपनी कार से घर लौट रहे थे. रात को घना कोहरा था. तभी सेक्टर 150 में एटीएस ली ग्रैंडियोज मोड के पास कोहरे के कारण अचानक युवराज की कार कंट्रोल खो देती है. कार अचानक सड़क किनारे की दीवार को तोड़ते हुए एक अंडर कंस्ट्रक्शन मॉल के 40 फीट गहरे बेसमेंट में चली गई. बेसमेंट में बारिश और रिसाव का पानी भरा हुआ था. कार जैसे ही गड्ढे में गिरी तभी युवराज को लगा कि उसकी जान खतरे में है. युवराज ने अपने पिता को फोन किया और कहा कि पापा मुझे बचा लो, मैं नाले में गिर गया हूं. इस पर राजकुमार मेहता ऐस सिटी नाले के पास पहले जाते हैं लेकिन वहां कुछ नहीं मिला. करीब 30 मिनट बाद वह घटना स्थल पर तलाशते हुए पहुंचे तो देखा उनका बेटा कार की छत पर लेटा हुआ है.

टॉर्च जलाकर दिया जिंदा होने का सबूत
पिता के अनुसार उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. बेटा बीच बीच में बचाओ बचाओ की आवाज लगा रहा था. उसने टॉर्च जलाकर अपने जिंदा होने का भी सबूत दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल के कर्मियों ने पहले रस्सी फेंककर ही बचाव का प्रयास किया लकिन रस्सती उस तक नहीं पहुंची. इसके बाद क्रेन भी मंगवाई गई लेकिन वह भी उस तक नहीं पहुंच पाई. इससे राहत बचाव कार्य में देरी हुई. कोई गोताखोर भी नहीं पहुंचा और बेटा उनकी आंखों के सामने ही कार समेत डूब गया. बाद में सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों को बुलाया गया. कई घंटे सर्च आपरेशन के बाद उन्होंने युवराज को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

फेफड़ों से निकला 3.5 लीटर पानी
मृतक इंजीनियर युवराज मेहता की सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि युवराज की मौत का कारण दम घुटना है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!