Saturday , 8 November 2025
Home आगरा Agra News: Constitution Day celebrated in Agra Municipal Corporation. Officers and employees took oath on the Constitution…#agranews
आगरा

Agra News: Constitution Day celebrated in Agra Municipal Corporation. Officers and employees took oath on the Constitution…#agranews

आगरालीक्स…आगरा नगर निगम में मनाया संविधान दिवस. मेयर ने कहा—हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान. अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ

नगर निगम आगरा में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह के नेतृत्व में संविधान की उद्देशिका का पाठन किया गया और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की शपथ ली। इस दौरान महापौर ने कहा कि हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है। देश के महापुरुषों ने विचार विमर्श करके इसे बनाया है। यह हम सबके भविष्य को सुनहरा बनाने का ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माताओं में प्रमुख बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को अपने घरों रखते हैं और वह सभी के लिए पूज्यनीय हैं।

उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह बाबा साहब के आदर्शों का अनुकरण भी करें। बाबा साहब के आदर्शों के अनुरूप सभी पढ़ें और सभी बढ़े। इस अवसर पर महापौर और निगम के अधिकारियों द्वारा नगर निगम परिसर में उपस्थित बाबा साहब अंबेडकर और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्र्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर नगरायुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा पार्षद गण भी मौजूद रहे। हरीपर्वत जोनल कार्यालय पर भी संविधान दिवस के अवसर पर निगम कर्मचारियों ने संविधान की शपथ ली और बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 8th November 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: A moving car caught fire on the Agra highway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर चलती कार में लगी आग. समय रहते उतरे...

आगरा

Agra News: Nine people were sentenced to life imprisonment for beating a young man to death…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में युवक की पीट—पीट कर हत्या में कोर्ट ने सभी नौ...

आगरा

Agra Weather: Agra experienced its coldest night of the season yesterday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही. 12 डिग्री...

error: Content is protected !!