आगरालीक्स …Agra News: आगरा के पनवारी कांड में अकोला में हुई जातीय हिंसा में दोषी कराए दिए गए 35 लोगों को 5 साल की सजा सुनाई गई। ( Agra News: Court order Year imprisonment in Akola of Panwari Kand#agra )
आगरा के सिकंदरा के गांव पनवारी में 21 जून 1990 को जाटव समाज की बारात चढ़ाने को लेकर जाट समाज से विवाद हो गया था, अगले दिन 22 जून को पुलिस की मौजूदगी में बारात चढ़ाए जाने पर विवाद के बाद बवाल हो गया था। फायरिंग में गोली लगने से सोनी राम जाट की मौत हो गई थी। इसके बाद आस पास के गांवों में हिंसा भड़क गई थी, 24 जून 1990 को अकोला में दोपहर एक बजे अनुसूचित जाति अ ौर जाट समाज के लोग आमने सामने आ गए थे, डेढ़ घंटे तक चलते संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई थी और 150 से अधिक घायल हो गए थे। विवेचना के बाद 72 लोग आरोपी बनाए गए थे। बुधवार को एससी एसटी कोर्ट ने 35 आरोपियों को दोषी करार दिया गया।
कोर्ट परिसर में लाए गए आरोपी
शुक्रवार सुबह जेल में निरुदृध् दोषियों को कोर्ट परिसर में लाया गया। कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। पनवारी कांड (अकोला) मामले में 34 साल तक सुनवाई चली, एससी एसटी कोर्ट ने सभी दोषियों को पांच पांच साल की सजा सुनाई है। 16 आरोपी बरी हो चुके हैं।