आगरालीक्स…ताजमहल की ओर खतरा बनकर आता दिखाई दिया ड्रोन. एंटी ड्रोन सिस्टम रडार हुआ अलर्ट और खतरे को किया खत्म्…वीडियो में देखें ताज पर एंटी ड्रोन सिस्टम की हुई मॉकड्रिल.
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष में पाकिस्तान की ओर से भारत के सीमावर्ती इलाकों में अधिकतर ड्रोन के जरिए अटैक किया गया था. ऐसे में भारत अब एंटी ड्रोन सिस्टम के जरिए इस खतरे से निपटने के लिए पहले से ही तैयार है. दुनियाभर में खूबसूरत स्मारकों में से एक ताजमहल की सुरक्षा भी सबसे जरूरी है. ऐसे में ताजमहल की सुरक्षा को ओर अधिक पुख्ता किया जा रहा है. अब ताजमहल पर एंटी ड्रोन सिस्टम भी नजर रखेगा जो कि संभावित खतरों को खत्म् करने के लिए होगा. मॉकड्रिल में परखा एंटी ड्रोन सिस्टमताजमहल के दशहरा घाट पर पर सुरक्षा को लेकर एंटी ड्रोन सिस्टम की आज मॉकड्रिल की गई. इसके लिए सबसे पहले खतरा बनाकर एक ड्रोन को ताजमहल के पास भेजा गया. ड्रोन को देखते ही एंटी ड्रोन सिस्टम रडार अलर्ट हो जाता है और इसे जरिए तुरंत खतरा बनकर आ रहे ड्रोन को निष्क्रिय करके नीचे गिरा दिया जाता है. ताजमहल के सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार यह एंटी ड्रोन सिस्टम ताजमहल की 500 मीटर परिधि में सुरक्षा का काम करेगा. 8 ड्रोन के 8 किलोमीटर रेंज में उड़ने पर ही ताजमहल पर मौजूद एंटी ड्रोन सिस्टम रडार अलर्ट हो जाएगा और इसके बाद खतरे को खत्म करेगा.