Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Crime Patrol fame and cine star Anoop Soni came to Agra. Told the film industry the most competitive field…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Crime Patrol fame and cine star Anoop Soni came to Agra. Told the film industry the most competitive field…#agranews

134

आगरालीक्स…आगरा आए क्राइम पेट्रोल फेम व सिने स्टार अनूप सोनी. फिल्म इंडस्ट्री को बताया सबसे अधिक प्रतिस्पर्धात्मक फील्ड. आगरा के लिए ये बोले…

स्पाइसी सुगर संस्था के सीजन-3 का शुभारम्भ
फिल्म इन्डस्ट्री सबसे अधिक प्रतिस्पर्धात्मक फील्ड है। जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कभी भी कोई भी आपका प्रतिद्वंदी बन सकता है। सफलता और पैसा कमाने की इच्छा के अलावा यदि आपमें पैशन न हो तो फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कबी न सोचे। क्योंकि इस फील्ड में एक समय आता ही है जब आपसे आपसे किसी न किसी को पहुंचना होता है। ऐसी परिस्थिति में खुद को संतुलित बनाए रखना और जिस मुकाम पर आप पहुंचे हैं, उस मुकाम को बनाए रखना आसान नहीं होता। सफलता को बरकरार रखना है तो ड्रीमर के साथ प्रैक्टीकल होना भी जरूरी है।

कई महत्वपूर्ण पहलुओं को किया साझा
स्पाइसी शुगर संस्था के सीजन-3 के उद्घाटन समारोह में क्राइम पैट्रोल फेम व सिने स्टार अनूप सोनी ने फिल्म जगत में सफलता की बारीकियों व कठिनाईयों के साथ अपने व्यवसायिक जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को भी साझा किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कॉफी विद करन की तर्ज पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने सवालों का सिलसिला शुरु किया। अनूप सोनी ने कहा कि अभिनेता नहीं होता तो क्रिमिनल लॉयर बनता। बालिका वधु की प्रत्युषा व सिद्धार्थ की मौत से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. रंजना बंसल, बबिता चौहान, चांदनी ग्रोवर, पावनी, शिखा जैन, बिन्दु नंदा, राजश्री मिश्रा, शिल्पा माहेश्वरी, शीतल अग्रवाल, नीरा थापर, गरिमा मंगल, मिनी डेंग, पूजा ओबराय, रिम्पी जैन, सिमरन, शिल्पा लूथरा, पुष्पा पोपटानी, गरिमा हेमदेव, रानी रल्लन, रेनू लाम्बा, बीना सचदेवा आदि उपस्थित थीं।

ससुराल में सालियों संग हुईं खट्टी मीठी बातें
आगरा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ही एक सदस्या ने सवाल पूछ लिया कि ससुराल में आकर इतनी सालियों के बीच कैसा महसूस कर रहे हैं अनूप सोनी? सवाल सुनकर अनूप सोनी की शर्मीली हंसी के साथ जवाब मिला बहुत अच्छा। लेकिन इसके बाद जब एक सदस्या ने संबोधन में आदरणीय शब्द का इस्तेमाल किया तो मजाकिया लहजे में सम्मान के साथ उन्होंने कहा कि या तो सालियां मत कहिए या फिर आदरणीण मत लगाइये। इस पर अनूप सोनी की सभी सालियों व स्पाइसी शुगर की सदस्याओं के ठहाके गूंजने लगे।

समाज को सुधारने के लिए घर का माहौल सुधारना होगा
आगरा। क्राइम पैट्रोल का जिक्र हुआ हो धारा 498 ए व 367 के दुरुपयोग पर भी चर्चा हुई। कहा कि घर का माहौल सुधरेगा तभी हम समाज को सुधार सकेंगे। घर में लड़के व लड़की को समान अधिकार समान परवरिश देनी होगी। बच्चे जो घर के सदस्यों के व्यवहार में देखेंगे वहीं आचरण अपनाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!