आगरालीक्स…मकान गिरने का ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा. पहाड़ों पर जैसे भूस्खलन होता है, वैसे ही बंदरों की लड़ाई से गिरा मकान. सीसीटीवी देखें
मथुरा में जर्जर मकान के गिरने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो देखने में इतना खतरनाक है कि आप भी दंग रह जाएंगे. जैसे पहाड़ों पर भुस्खलन होता है वैसे ही मथुरा के गोविंदनगर में चंद सेकेंड के अंदर एक मकान धराशायी हो गया. गनीमत ये रही कि इसमें किसी कोई जनहानि नहीं हुई है. एक बच्ची और स्कूटी सवार घायल हुए हैं. बताया जाता है कि मकान में निर्माण का काम चल रहा था और हादसे के वक्त मकान की छत पर बंदर झगड़ रहे थे.

हादसा गोविंद नगर की कच्ची सड़क का है. यहां बंटी कुमार का मकान है. यह मकान करीब चार दशक पुराना है जो कि अब जर्जर हो चुका है. मकान स्वामी द्वारा इन दिनों मकान का निर्माण कार्य चलाया जा रहा है. बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब लोग गली से गुजर रहे थे कि तभी अचानक मकान का बाहरी हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया. हादसे में छह साल की अनीशा और स्कूटी सवार दीपक अग्रवाल इसकी चपेट में आकर घायल हुए हैं. गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है. बताया जाता है कि जिस समय यह मकान गिरा उस समय मकान की छत पर बंदर उछलकूद कर रहे थे.