Monday , 24 February 2025
Home आगरा Agra News: Demand to restart the closed recruitments inside LIC in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Demand to restart the closed recruitments inside LIC in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एलआईसी के अंदर बंद हुई भर्तियों को फिर से शुरू करने की मांग. नई पॉलिसी पर भी हुई चर्चा…विभाग से बोले कर्मचारी—भेदभाव हो खत्म

लाइफ इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा शनिवार को वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में अखिल भारतीय वर्किंग कमेटी की साधारण सभा आयोजित की गयी। दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन चंद्र दास ने बताया कि वर्ष में दो बार अखिल भारतीय स्तर की साधारण सभा का आयोजन संगठन द्वारा किया जाता है। सभा में एलआइसी से जुड़े कर्मचारियों की समस्या समाधान एवं नवीन पालिसी के संबंध में चर्चा होती है। आगरा मंडल के अध्यक्ष युगवीर सिंह ने कहा कि सभा में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा की गयी, जिसमें सर्वप्रथम एलआइसी में बंद पड़ी भर्तियों को पुनः शुरु करने का आह्वान किया गया। बताया कि लंबे समय से एलआइसी में सिर्फ क्लास वन की भर्ती ही हो रही हैं, जबकि अन्य पदों पर भी कर्मचारियों की भारी कमी है।

उन्होंने कहा कि पाेलीसी पर जीएसटी लगा दी गयी है, जिसके कारण पोलीसी धारकों को अतिरिक्त फीस देनी पड़ रही है। सरकार एलआइसी पोलीसी से जीएसटी हटा दे। इसके अलावा सभा में क्लास वन और थ्री के मध्य वर्गीकरण के कारण बनी विसंगतियों, सुविधाओं में भेदभाव को खत्म करने पर मंथन किया गया। महामंत्री राकेश यादव ने बताया कि एलआइसी कर्मचारियों के हित एवं नई पोलिसी के संवर्धन पर चिंतन हुआ। कार्यकारी महासचिव पराग शर्मा ने बताया कि साधारण सभा में देशभर के विभिन्न मंडलों गुवाहटी, जोरहाट, कानपुर, दिल्ली, ग्वालियर, बड़ोदरा, सूरत, कोलकाता आदि से सदस्य सम्मलित हुए।

आगरा मंडल की मोनिका कपूर, शगुफ्ता, आरती सक्सेना, सोनालिका गुप्ता, प्राची आदि ने वरिष्ठ सदस्य वड़ोदरा से पधारीं प्रीति भूमिया का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन आरपी सक्सेना ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री रघुवीर सिंह, उपाध्यक्ष पीएम नाथ, शिव सिंह, आगरा मंडल कोषाध्यक्ष हरेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अभिनेष यादव, कार्यकारी कोषाध्यक्ष अक्षत जैन, संजय सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 24th February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 24 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Agra News: “Childhood Day” celebrated with pomp at St. Mary’s Church…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट मैरीज़ चर्च में धूमधाम से मनाया गया “चाइल्डहुड डे”...

आगरा

Agra News: A grand event of Shri Hanumat Triveni Katha will be held in Agra from 25th February…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होगा श्री हनुमत त्रिवेणी कथा का भव्य-विशाल आयोजन. 25 फरवरी...

आगरा

Agra News: Devotees of Khatu Shyam Naresh donated 98 units of blood in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम नरेश के भक्तों ने किया 98 यूनिट रक्तदान....

error: Content is protected !!