Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Devotees danced to the hymns of world famous bhajan singer and spiritual guru Nandu Bhaiya…#agranews
आगरा

Agra News: Devotees danced to the hymns of world famous bhajan singer and spiritual guru Nandu Bhaiya…#agranews

245

आगरालीक्स…आगरा में हुई विराट श्याम संध्या. विश्व प्रसिद्ध भजन गायक एवं आध्यात्मिक गुरु नंदू भैया के भजनों पर झूमे भक्त

इस जहां में सबसे सांचा राम का दरबार है, मेरे श्याम का दरबार है…, तुम्हें ढूंढ पाना बस में नहीं है, तुम्हारा ठिकाना एक तो नहीं है…कोई जीते, कोई हारे, कोई न समझे, प्रभु खेल तुम्हारे…मन काे भक्ति से भाव विभाेर करते शब्द और हृदय तल की गहराई को छूती श्रद्धायुक्त आवाज…हर कोई झूम रहा था और बार बार नंदू भैया के स्वरों से स्वर मिलाने का प्रयास कर आध्यात्मिक आनंद को पाने की लालसा में तल्लीन हो रहा था। ये आनंदमयी दृश्य बना जब श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत श्रीश्याम सेवक परिवार समिति एवं श्रीराम लीला कमेटी द्वारा विराट श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया।

मंगलवार को रामलीला मैदान में श्रीराम दरबार में हुई भजन संध्या का शुभारंभ सुप्रसिद्ध भजन गायक नंदू जी भैया, श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषाेत्तम खंडेलवाल ने श्रीराम जानकी के स्वरूपों के राजतिलक कर एवं आरती उतारकर किया। इसके बाद श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण..भजन के साथ अपने इष्ट का आह्वान करते हुए नंदू जी भैया ने भजन संध्या की शुरुआत की। इसके बाद राम दरबार से लेकर सांसारिक मोह माया त्यागने तक के भाव अपनी स्वरांजलि से अभिव्यक्त किये। जिसमें सखी देख श्याम हुई रे मैं दीवानी…दरबार में आकर बाबा को तू अपना हाल सुनाएगा…, भर दे रे श्याम झोली…बड़ा प्यारा है मेरा कन्हैया…भजनों से शाम को सजाया। शरद पूर्णिमा उत्सव के रूप में यमुना के तट पर श्याम की बंशी..भजन को जैसे ही नंदू जी भैया ने अपने स्वर दिए भक्त डांडिया और गरबा की मस्ती में झूम उठे। करीब 3000 से अधिक श्याम भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर व्यवस्थाएं श्रीश्याम सेवक परिवार के हैमेंद्र अग्रवाल, यश अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, लतिका अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमित गोयल, विपिन बंसल, शिप्रा गाेयल, आकाश गुप्ता, अनूप गोयल, पंकज अग्रवाल, विकास गोयल, श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, श्रीरामलीला कमेटी के प्रवीन बंसल, मनोज अग्रवाल, प्रबल गोयल, अमित गोयल आदि ने संभालीं।

श्रीश्याम सेवक परिवार ने किया भव्य स्वागत, हुआ सत्संग
भजन संध्या से पूर्व श्रीश्याम सेवक परिवार समिति द्वारा नंदू जी भैया का भव्य स्वागत जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर और मातंगी टावर पर किया गया। दोपहर की आरती पर नंदू जी भैया ने मंदिर में माथा टेका। मातंगी टावर पर श्रीश्याम सेवक परिवार समिति द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया। यहां नंदू जी भैया ने सत्संग के माध्यम से भक्तों को भक्ति की दिशा दिखाई। उन्होंने कहा कि कभी भी भगवान और पौधाें की ओर उंगली इंगित नहीं करनी चाहिए। भजन वही हैं जिनमें वेद, पुराण, भागवत और गीता का भाव हो किंतु विडंबना है कि आज कीर्तन दरबारों को नोट छापने की मशीन बना दिया गया है। भजन के नाम पर लोग पैरोडी गा रहे हैं।

पिता को मिला जीवनदान तो विज्ञान का छात्र बन गया भजन गायक
नंदू जी भैया ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि वे मूलतः नवलगढ़ झुनझुनु राजस्थान के मूल निवासी हैं किंतु उनकी परवरिश मिथिला, दरभंगा बिहार में हुई।
बॉटनी में आनर्स किया किंतु 80 के दशक तक आते आते वे पूरी तरह आध्यात्मिक हो गए। देवराह बाबा के स्वप्न में दर्शन होने के बाद उनसे दीक्षा ली और अपना पथ भक्ति मार्ग की ओर मोड़ दिया। किंतु भक्ति को शक्ति तब मिली जब पिता श्रीराधाकृष्ण शर्मा को दो बार हार्ट अटैक के बाद श्याम बाबा ने जीवन दान दे दिया। इसके बाद श्याम बाबा की सेवा में स्वयं का जीवन समर्पित कर दिया। विज्ञान का छात्र साहित्यकार बनकर भजन लिखने लगा और गाने लगा। उन्होंने बताया कि हर भजन संध्या में वे श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी भजन अपने पिता को समर्पित करते हैं। आध्यात्मिक अनुभवों को उन्होंने कैलाश मानसरोवर की तीन बार यात्रा के दौरान स्पर्श किया। नंदू जी भैया अब तक 28 देशाें की यात्रा कर चुके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!