आगरालीक्स…आगरा में बस के अंदर से डीजल चोरी कर रहे थे तीन युवक. बस मालिक ने देख लिया. अपनी कार को छोड़कर भाग गए तीनों चोर…
आगरा के कागारौल में बस के अंदर से डीजल चोरी करने का मामला सामने आया है. तीन चोर पेट्रोल पंप के सामने खड़ी एक बस में से डीजल चोरी कर रहे थे लेकिन बस मालिक ने ऐसा करते हुए देख लिया. उसने तीनों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तीनों बदमाश वहां से भाग निकले. इस दौरान उनकी कार वहां खड़ी मिली जिसमें डीजल निकालने के लिए पाइप आदि सामान रखा हुआ था. ये है मामलाकागारौल के मुख्य बाजार स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने बस खड़ी थी. यहां तीन चोर पाइप डालकर बस के अंदर से डीजल निकाल रहे थे. बस मालिक शिवकुमार गर्ग उर्फ रिंकू ने संदिग्ध हरकत देखी तो नजदीक जाकर देखा कि तीन युवक बस से डीजल निकाल रहे हैं. उन्होंने पकड़ने की कोशिश की लेकिन चोर अपनी ग्रैंड आईटेन कार मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए. पुलिस ने कार में रखी दो फर्जी नंबर प्लेट डीजल निकालने वाला पाइप, चार डीजल से भरी प्लास्टिक केन, चोरी में इस्तेमाल सारा सामान जब्त कर लिया है. बस मालिक शिवकुमार गर्ग और अन्य वाहन मालिकों ने थाना कागरौल पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की.