आगरलीक्स…आगरा के बाद अब फिरोजाबाद में गांजा के बड़ी खेप पकड़ी. 40 लाख कीमत. कार में छुपाकर ले जा रह थे चार तस्कर…
आगरा में हाल ही में भारी मात्रा में पुलिस ने गांजा बरामद किया है और गांजा तस्करो के खिलाफ कार्रवाई की थी. ये गांजा आगरा तथा आसपास के जिलों में तीन गुना अधिक कीमत पर सप्लाई किया जाता था और जिनको सप्लाई किया जाता था उनमें छात्र भी शामिल हैं. अब फिरोजाबाद में पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप पकड़ी हे. पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल ने मंगलवार को 51 किलो के गांजा जिसकी कीमत करीब 40 लाख के है के साथ चार तस्करों को अरेस्ट किया है. ये लोग उड़ीसा से राजस्थान के लिए गांजा लेकर जा रहे थे. डिप्टी एसपी और एंटी नारकोटिक्स यूनिट प्रभारी उमेश पवार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स प्रभारी हरविंदर मिश्रा को सूचना मिली थी. इस पर पचोखरा पुलिस के साथ निहाल सिंह की पुलिया पर चेकिंग की गई. एक अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसके म्यूजिक सिस्टम और डिग्गी में बने विशेष बॉक्स में 51 किलो गांजा बरामद किया. पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रहलाद निवासी हरियाणा, रामबाबू निवासी राजस्थान और रवि यादव और इश्वर दयाल हैं.