आगरालीक्स…आगरा में शादी के एक महीने बात ही इस चीज के लिए जिद कर बैठी पत्नी. पति ने नहीं की पूरी तो चली गई मायके और कर दी पुलिस में शिकायत…पढ़ें परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचे पति—पत्नी के अजब—गजब मामले
आगरा में हर रविवार को पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र लगता है. यहां पति—पत्नी के बीच हुए विवादों को लेकर सुलह समझौता किया जाता है. कभी—कभी विवाद के बीच ऐसे अजीब मामले होते हैं कि जो जरा सी बात के होते हैं. रविवार को भी कई ऐसे मामले पहुंचे. हालांकि परिवार परामर्श केंद्र पर 14 जोड़ों के बीच समझौता किया गया और सभी को साथ विदा किया.

मोबाइल न देने पर चली गई पत्नी
शहर के रहने वाले एक दंपत्ति की शादी को अभी तीन महीने हुए हैं, लेकिन दो महीने से पत्नी अपने मायके में ही रह रही है. वो इसलिए क्योंकि उसके पति ने उसे मोबाइल नहीं दिलाया है. पति का जूता कारखाना है और पत्नी भी एमए बीएड है. पत्नी ने ससुराल पहुंचने के बाद मायके बात करने के लिए पति से एक मोबाइल खरीदकर देने को कहा, जिस पर पति ने मना कर दिया. इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और शादी के एक महीने बाद ही पत्नी मायके आ गई. यही नहीं उसने पति व ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी. मामला रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा. यहां काउंसलर ने पति को मोबाइल देने के लिए राजी किया. पति ने घर पहुंचकर मोबाइल देने का वादा किया जिसके बाद पत्नी उसके साथ् चली गई
वहीं एक अन्य मामले में ससुराल में बाथरूम न होने पर पत्नी अपने मायके चली गई. पति जूता फैक्ट्री में काम करता हे. इनकी शादी को चार साल हो चुके हैं और एक बेटा भी है. पति संयुक्त फैमिली में रहता है. घर में बाथरूम न होने पर पत्नी ने कई बार पति को इस समस्या केबारे में बताया लेकिन उसने अनसुना कर दिया. इस पर पत्नी बेटे को लेकर मायके आ गई और पति के खिलाफ शिकायत कर दी. रविवार को काउंसलर ने दोनों को बुलाया. पति ने बताया कि वह आर्थिक कारणों से बाथरूम नहीं बनवा पा रहा है लेकिन इस बार पति ने वादा किया कि एक सप्ताह में बाथरूम बनवा देगा और पत्नी को मायके से अपने साथ ले जाएगा. इस पर पत्नी भी राजी हो गई.