आगरालीक्स…राधा स्वामी सत्संग सभा को लेकर हुई जिला स्तरीय एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की बैठक. जानें क्या निर्णय
रास्तों पर गेट और बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा करने के आरोप में राधा स्वामी सत्संग सभा को लेकर हाल ही में तहसील स्तर की समिति की बैठक्इ में राधा स्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष गुरु प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव और अनूप श्रीवास्तव को भू माफिया घोषित करने की संस्तुति की गई थी। इस पर आज जिला स्तरीय एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में राधा स्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष सहित तीन लोगों को आज भू माफिया घोषित नहीं किया जा सका। जिलाधिकारी ने इसको लेकर 26 सितंबर की दोपहर में दोबारा बैठक बुलाने के आदेश दिए हैं। डीएम के अनुसार फाइलों में कुछ कमियां थीं जिन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है।
मुकदमा हो चुका है दर्ज
आगरा में दयालबाग क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग सभा पर सरकारी और ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं, इस मामले में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने जांच कराई। जांच के बाद थाना न्यू आगरा में राधा स्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष गुरु प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव और अनूप श्रीवास्तव पर मुकदमा दर्ज किया गया।