Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Shri Ram Katha going on in Kothi Meena Bazar, Agra, importance told on the first day…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Shri Ram Katha going on in Kothi Meena Bazar, Agra, importance told on the first day…#agranews

143

आगरालीक्स…आगरा का कोठी मीना बाजार बना चित्रकूट धाम. रामस्वरूपाचार्य के मुखारबिन्द से सुनिए श्रीराम कथा..पहले दिन बताया महत्व

संतों का जन्म समाज का कल्याण करने के लिए होता है कलयुग में संतों की शरणागति और प्रभु श्री राम की कथा से भगवान की प्राप्ति संभव है “बिन सत्संग विवेक न होई। राम कृपा बिन सुलभ न सोई”। कोठी मीना बाजार चित्रकूट धाम में श्री राम कथा के पहले दिन व्यास पीठ पर विराजमान श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु राम नंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज ने श्री राम कथा के महत्व वर्णन करते हुए भक्तों से कही। व्यास पीठ से महाराज ने कहा कलयुग में श्री राम कथा सिर्फ भक्तों के जीवन के तरन तारन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में उत्साह और बालकों में संस्कार का माध्यम है।

श्री राम कथा के पहले दिन व्यास पीठाधीश्वर ने कहा भक्तों को श्री रामचरितमानस का महत्व और कथा क्यों सुननी चाहिए कथा के महात्म्य के विषय में बताया। उन्होंने कहा भक्तों को संतों की कथा सुनते रहना चाहिए सिर्फ सुनते ही नहीं बल्कि उसे जीवन में अपनाना भी चाहिए। श्री राम कथा में उन्होंने स्वामी तुलसीदास के विषय में वर्णन करते हुए बताया कि स्वामी तुलसीदास जी को प्रभु श्री राम के दर्शन राम कथा के माध्यम से ही हुए थे। राम कथा के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा “कथा जो सकल लोक हितकारी, सोई पूछत चह शैल कुमारी।। उन्होंने बताया कि श्री राम कथा के सबसे बड़े श्रोता भगवान शंकर हैं जिन्होंने पार्वती जी को स्वयं श्री राम कथा की महिमा को विस्तार से बताया था।

आगरा पर है भगवान भोलेनाथ की बड़ी कृपा
श्री कामतानाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा में कामदगिरि पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य ने भक्तों को बताया कि आगरा ऐसी नगरी है जिस पर भगवान शिव की बड़ी कृपा है आगरा के चारों कोनों पर भगवान शिव स्वयं रक्षक के रूप में विराजमान है। उन्होंने कहा कथा स्थल चित्रकूट धाम कोठी मीना बाजार ऐसी पावन भूमि है जिस पर बड़े-बड़े संत महात्माओं ने राम कथा , भागवत कथा के माध्यम से भक्तों को सत्संग का अमृत पान कराया है।

जीवन में संतुलन बनाने के लिए प्रतिकूलता में अनुलता बनाना जरूरी
पति पत्नी दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों को एक दूसरे का सम्मान सुरक्षित रखना चाहिए। तभी जीवन में संतुलन बना रहेगा। आज विडम्बना है कि पति पत्नी में बन ही नहीं रही, इतनी दिक्कतें हैं कि आमने सामने होकर भी बात नहीं करते। पति को चाहिए कि ससुराल में व्यवहार भगवान शंकर जैसा। शिवजी ने पार्वती जी के घर पहुंचकर प्रतिकूलता में अनूलता बनाई और पार्वती जी ने शिवजी के घर पहुंचकर अनुकूलता बनाई। परन्तु आज खाने में एक दिन का बिगड़ा हुआ नमक का संतुलन अदालत तक पहुंच रहा है। नाते रिश्ते चौपट कर रहा। जबकि पति पत्नी और घर की बातें अदालत क्या नाते रिश्तोदारों तक नहीं जाना चाहिए। प्रतिकूलता में अनुकूलता से ही आएगा जीवन संतुलन। अपनी बात को कहने का तरीका बदलो। वाणी ही हृदय परिवर्तन कर सकती है।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य यजमान डॉ. जयप्रकाश त्यागी, मुरारीलाल त्यागी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, यज्ञ यजमान श्रीकांत त्यागी, हाकिम सिंह त्यागी, शैलेन्द्र उपाध्याय, वात्सल्य उपाध्याय, पिंकी त्यागी, श्री कामतानाथ सेवा समिति आगरा द्वारा आयोजित श्री राम कथा में आयोजन समिति के अध्यक्ष रामसेवक शर्मा जय भोले, संगठन मंत्री अमित शर्मा, संयुक्त मंत्री सौरभ शर्मा, महावीर प्रसाद त्यागी, सत्येंद्र पाराशर, लवकेश चौधरी ने श्री राम कथा की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। अमरकांत त्यागी, अर्जुन त्यागी, विनोद त्यागी, विमल सोलंकी, डॉ. जितेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

कथा के प्रथम दिन यह बने यजमान
श्री राम कथा में पहले दिवस के यजमान के रूप में पुरनचंद शर्मा, जितेंद्र लवानिया, लोकेंद्र शर्मा, गजेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, लोकेंद्र शर्मा अशोक फौजदार, शैलेंद्र बिथरिया, आदित्य त्यागी, प्रमोद कुमार रावत, चरण सिंह राणा, भगवान शर्मा, डॉक्टर ए बी श्रीवास्तव, भगवान दास अग्रवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, यजमान के रूप में मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!