Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: DM found irregularities during inspection in Government Observation Home, notice issued to officer…#agranews
आगरा

Agra News: DM found irregularities during inspection in Government Observation Home, notice issued to officer…#agranews

233

आगरालीक्स…आगरा में राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षा करने पहुंचे डीएम.इतनी अव्यवस्था और खामियां मिलीं कि डीएम ने अधिकारी को लगाई फटकार, 7 दिन में मांगा जवाब

आज जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह(किशोर) सिरौली, मलपुरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में आवासित बालकों के आवास कक्ष, भोजनशाला, साफ सफाई वहां उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर उपस्थित बालकों से बातचीत कर उनको देय सुविधाओं व समस्याओं के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली।

निरीक्षण में बताया गया कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह(किशोर) में कुल 166 बच्चे आवासित हैं जिसमें 05 जनपदों यथा जनपद आगरा के 52, अलीगढ़ के 42, कासगंज के 34,फिरोजाबाद के 27, एटा के 09, कानपुर देहात तथा फर्रुखाबाद का 01- 01 बच्चा आवासित है। जिलाधिकारी ने किशोर गृह के भवन का भौतिक निरीक्षण में पाया कि भवन की दीवारों से रंगाई- पुताई व जगह जगह से प्लास्टर झड़ रहा है तथा खिड़कियां,शौचालय,टाइल्स अन्य सौंदर्यीकरण तथा व्यवस्थाओं का लो लेवल मेंटीनेंस है, जिलाधिकारी द्वारा रंगाई-पुताई तथा प्लास्टर के कराए गए कार्य के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि 01 वर्ष पूर्व ही मरम्मत का कार्य कराया गया है।लापरवाही व उचित रखरखाव न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा प्रभारी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई तथा डीपीओ को नोटिस जारी करने तथा 07 दिन में जवाब देने व शासन को पत्र भेजने के कड़े निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने भोजनशाला का निरीक्षण किया तथा रसोई में बन रहे भोजन तथा मीनू चार्ट के बारे में जानकारी ली तथा बच्चों को पोषणयुक्त मानकानुसार भोजन उपलब्ध कराने को निर्देशित किया, जिलाधिकारी ने आवासित बालकों से भी बातचीत कर सम्प्रेक्षण गृह में देय सुविधाओं व समस्याओं के बारे में जानकारी ली, बच्चों ने बताया कि समय से तथा अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिलता है।

जिलाधिकारी ने सभी आवासीय कक्षों का निरीक्षण किया तथा गंदगी व उचित साफ सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने सम्प्रेक्षण गृह के स्टाफ,केयर टेकर, रसोइया, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गार्ड, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी इत्यादि के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि 02 पद खाली है, जिलाधिकारी ने उक्त पद भरे जाने हेतु शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सम्प्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया तथा बजट संबंधी पत्रावलियों को तलब किया, वर्तमान वित्तीय वर्ष के साथ,बिगत वर्ष के आय-व्यय के हिसाब तथा उसके स्टॉक रजिस्टर से अपने समक्ष मिलान कराया, जिलाधिकारी ने मौके पर ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री कृष्ण कुमार सिंह को सामग्री रजिस्टर तथा सम्प्रेक्षण गृह हेतु हुई समान खरीद, व्यय व बजट पत्रावली का मिलान कर रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री कृष्ण कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी व सम्प्रेक्षण गृह के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Tragic: A head-on collision between two high-speed trains in Spain. Reports indicate 46 deaths

आगरालीक्स...दुखद खबर, स्पेन के मैड्रिड में दो हाईस्पीड ट्रेनों की आमने—सामने की...

आगरा

Agra News: The MLA and MP inspected the pontoon bridge currently being reconstructed at Poiya Ghat in Dayalbagh, Agra..#agranews

आगरालीक्स….आगरा के दयालबाग ​में पोइया घाट पर फिर बन रहे पीपा पुल...

आगरा

Karwa Chauth 2026: Choose the color of your saree according to your zodiac sign

आगरालीक्स…करवाचौथ पर राशि अनुसार चुनें साड़ी का रंग. जानिए सुख सौभाग्य के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Still Can’t Get 50 Off 12!”: Yuvraj’s Playful Taunt Goes Viral in Agra Also, Cricket Fans are Echoing The Same Sentiment

आगरालीक्स…भारत और न्यूजीलैंड मैच के बाद आगरा में एक दिलचस्प चर्चा हो...

error: Content is protected !!