आगरालीक्स…बांकेबिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना. कहा—राहुल, प्रियंका जब भी ज्यादा मेहनत करते हैं उनकी सीटें उतनी कम हो जाती हैं…
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना आज परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी के दर्शन किए. उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलता है वह ठाकुर जी के दर्शन के लिए आ जाते हैं.
लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जब भी ये दोनों ज्यादा मेहनत करते हैं, कांग्रेस की सीटें उतनी कम हो जाती हैं. देश में चुनाव इस समय विकास के नाम पर हो रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सत्ता में आ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हमेशा हिंदू मुसलमान को मुद्दा बनाता है, जबकि भाजपा ने विकास की राजनीति की है.