Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: DM inspected preparations for counting of votes…#agranews
आगरा

Agra News: DM inspected preparations for counting of votes…#agranews

153

आगरालीक्स…आगरा में मतगणना को लेकर तैयारियां तेज. मंडी समिति में डीएम लेने पहुंचे जायजा. 4 जून को होगा निर्णय कौन बनेगा आगरा और फतेहपुर सीकरी से सांसद

आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने अनाज मंडी खेरागढ़ स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल सहित मीडिया सेन्टर का निरीक्षण किया तथा आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि मीडिया सेन्टर पर सभी आवश्यक सुबिधाए उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना कक्षों हेतु लगे सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

इस दौरान उन्होने मतगणना हेतु विधानसभावार बनाये गये मतगणना कक्षों को देखा सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है शेष कार्य जल्द पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को मतगणना स्थल पर वाटर कूलर, वाटर टैंक, कूलर, पंखे, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मतगणना कार्मिकों, मतगणना एजेंट के लिए प्रवेश रास्ता अलग अलग बनाए जाएं,मीडिया सेन्टर तथा पर बैठने हेतु आवश्यक प्रबन्ध तथा अन्य मूल भूत सुविधाए उपलब्ध करायी जाये।

उन्होने कहा कि मतगणना 4 जून को प्रातः 8ः00 बजे से प्रारंभ होगी। सम्पूर्ण मतगणना प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करायी जायेगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय प्रबन्ध किये गये है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा जांच उपरान्त ही मतगणना कक्ष में कर्मिकों की एंट्री की जायेगी। उन्होने कहा कि किसी भी तरहा का पान, पुड़िया, गुटखा, सिगरेट मतगणना कक्षों में लेजाना पूर्णतया प्रतिबंधत है, मोबाइल ले जाने भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवसर पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!