आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टर क्रिकेटर्स की चैलेंजर ट्राफी टूर्नामेंट 1 मई से. आगरा सहित 8 टीमें लेंगी भाग.
आगरा डॉक्टर्स क्रिकेटर्स द्वारा आयोजित चैलेंजर ट्राफी का दूसरा संस्करण १ मई से ४ मई तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें आगरा और अन्य शहरों की ८ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें चिकित्सक खिलाड़ी क्रिकेट के जौहर दिखाएंगे।टूर्नामेंट 1 मई से 4 मई तक चलेगा. इसमें आगरा और बाहर की 8 टीमें शामिल होंगी. इनमें 15 मैच चोधरी अनेक सिंह और अवंतीबाई क्रिकेट ग्राउंड पर होंगे. यूट्यूब पर होगा मैचों का लाइव टेलीकास्ट. आयोजन समिति में डॉ. राजीव पचौरी, डॉ संदीप फ़ौजदार डॉ. अरुण कपूर, डॉ. अरुण चतुर्वेदी डॉ अरविन्द जैन डॉ अलोक मित्तल डॉ शिव कुमार शर्मा डॉ गौरव शर्मा डॉ आशीष जोहरी डॉ गौरव गुप्ता डॉ श्रेयांक गोयल समेत कई प्रमुख चिकित्सक शामिल हैं।