आगरालीक्स…आगरा के डॉ. देबाशीष सरकार ने एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी का प्रशिक्षण किया पूरा. जल्द आगरा होगा रोबोटिक तकनीक का केंद्र. मरीजों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
शहर के प्रतिष्ठित सरकार अस्पताल के निदेशक, डॉ. देबाशीष सरकार ने संयुक्त राज्य अमेरिका की इंट्यूटिव सर्जिकल द्वारा निर्मित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रोबोट, DaVinci, पर एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। DaVinci रोबोट पिछले 20 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग में है और इसे दुनिया का सबसे उन्नत रोबोट माना जाता है। इस रोबोट के माध्यम से अब तक वैश्विक स्तर पर 1.5 करोड़ से अधिक सर्जिकल प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं।इस प्रशिक्षण के साथ ही आगरा जल्द ही इस अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक का केंद्र बनने जा रहा है, जिससे यहाँ के मरीजों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। यह उपलब्धि आगरा के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे जटिल सर्जरी को और अधिक सटीकता और न्यूनतम चीर-फाड़ के साथ करना संभव होगा।