आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस ग्राउंड पर होने जा रहा है..सूफी और बॉलीवुड नाइट के साथ कॉमेडी होगी खास…डीएम ने देखीं व्यवस्थाएं
ताज महोत्सव 2026 की तैयारियां इस समय जोर शोर से चल रही है. हर बार की तरह इस बार ताज महोत्सव का आयोजन शिल्पग्राम पर नहीं किया जा रहा है. इस बाद यह महोत्सव होटल जेपी पैलेस के पास टाटा ग्राउंड पर होने जा रहा है. लगभग 04 एकड़ क्षेत्र में समुचित पार्किंग स्थल, फतेहाबाद रोड व ताजनगरी रोड दोनों साइड एंट्री,एक्जिट की व्यवस्था है, प्रस्तावित मुख्य मंच, कलाकारों हेतु ग्रीन रूम,मीडिया गैलरी, दर्शक दीर्घा, फूड जोन, फन जोन, झूले, फ्लावर शो व ओडीओपी प्रदर्शनी स्थान,शौचालय आदि की स्थापना की जा रही है.डीएम ने देखीं व्यवस्थाएं
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने ताज महोत्सव को लेकर टाटा ग्राउण्ड पर लगे विभिन्न स्टालों व तैयारियों का भौतिक निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाएं और जन सुविधाओं की जानकारी ली. 10 दिन तक चलने वाले ताज महोत्सव की शुरुआत 18 फरवरी से हो जाएगी, जो कि 28 फरवरी तक चलेगा. डीएम ने टाटा ग्राउण्ड में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरक्षण किया, और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार का ताज महोत्सव भव्य व बेमिसाल होने वाला है. सूफी और बॉलीवुड नाइट के साथ ही कॉमेडी नाइट सहित कई बॉलीवुड सिंगर महोत्सव में शामिल होंगे, और प्रस्तुति देंगे. उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ताज महोत्सव में आयें और इसका आनंद उठायें.
महोत्सव में लगेंगी 500 स्टॉल्सनिरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि विगत वर्ष 300 स्टॉल के सापेक्ष इस बार ताज महोत्सव 2026 में 500 स्टॉल स्थापित की जाएंगी, ताज महोत्सव में इस बार आगरा मण्डल के बेहतरीन उत्पादों, ओडीओपी उत्पादों और यूपी हैण्डीक्राफ्ट, कार्पेट, पॉटरी के बेस्ट स्टालें लगवाईं जाएं. पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्टालों का आवंटन किया जाए. लाईटिंग, साज सज्जा, प्रचार प्रसार, कलाकारों के चयन इत्यादि आयोजन से संबंधित सभी निविदाएं ससमय जारी कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए.
जानिए क्या—क्या होगा इस बार खास
ताज महोत्सव में कवि सम्मेलन/मुशायरा, सूफी नाइट, डिवोसनल नाइट, फोक म्यूजिक/थिएटर, लाफ्टर नाइट, वालीवुड नाइट, पंजाबी नाइट,आदि विभिन्न थीम पर नृत्य संगीत तथा बड़े लोकप्रिय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएंगी, जिनकी सूची को संबंधित कमेटी द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कार्यक्रमों के तिथिवार आयोजन की सूची तैयारी कर ली जाए. जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था हेतु फतेहाबाद रोड पर अलग से प्लान बनाये जाने, कार्पेट धूल हेतु प्लान करने, सभी गणमान्य जनों को समय से आमंत्रित करने तथा विभिन्न विभागों-समाज कल्याण विभाग, खादी ग्रामोद्याग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, बाल विकास विभाग इत्यादि विभागों द्वारा स्टॉल लगाये जाने के निर्देश दिए.
1992 से हो रहा ताजमहोत्सव का आयोजन, टिकट 50 रुपये Tajmoatsav 2026 ticket
आगरा में 1992 से हर साल ताजमहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, कोरोना काल में ताजमहोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। इस बार भी पिछले वर्ष की तरह से ही 50 रुपये टिकट है, तीन साल से कम आयु के बच्चों के लिए प्रवेश फ्री है और विदेशी पर्यटकों का प्रवेश भी फ्री है।
ताजमहोत्सव 2026 में ये देंगे प्रस्तुति Schedule
18 फरवरी उत्तर प्रदेश के रंग, संस्कृति विभाग के कलाकार
19 फरवरी, कवि सम्मेलन व मुशायरा, केंद्रीय हिंदी संस्थान व आकाशवाणी का संयोजन
20 फरवरी सूफी संख्या अली ब्रदर्स
21 फरवरी बैंड इंडियन ओशन
22 फरवरी बालीवुड नाइट नीरज श्रीधर
23 फरवरी पंजाबी नाइट परमिश वर्मा
24 फरवरी भक्ति संध्या माधवाज बैंड
25 फरवरी बॉलीवुड नाइट मधुबंती बागली
26 फरवरी कामेटी नाइट कृष्णा अभिषेक
27 फरवरी समापन संध्या सचिन जिगर